{"_id":"5c3b6df2bdec22733f67f1ef","slug":"91547398642-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक भ्रमण से लौटे सीमांत के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षणिक भ्रमण से लौटे सीमांत के बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी की ओर से शैक्षणिक भ्रमण पर गए सीमांत के बच्चों का मिर्थी में स्वागत किया गया। दिल्ली, बरेली और आगरा के ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन से बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे।
सातवीं वाहिनी मिर्थी में सेनानी महेंद्र प्रताप के निर्देशन में दो से 13 जनवरी तक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण में सीमांत गांव बूंदी, कुटि, गर्ब्यांग, रौंगकोंग, नपलच्यू के 20 बच्चों और दो शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने लाल किला, कुतुब मीनार, राष्ट्रपति भवन, अक्षरधाम मंदिर, ताजमहल आदि ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। मिर्थी वाहिनी में रविवार को भ्रमण कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, उप सेनानी पूर्ण राम, सहायक सेनानी विक्रांत सिंह बिष्ट, राहुल कुमार समेत बल के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।