फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अस्पताल में 140 महिलाओं के हुए अल्ट्रासाउंड

अस्पताल में 140 महिलाओं के हुए अल्ट्रासाउंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में 140 महिलाओं के हुए अल्ट्रासाउंड
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में गर्भवती और महिला मरीजों के 140 अल्ट्रासाउंड किए गए। अल्ट्रासाउंड के लिए लिए सुबह से ही महिलाएं लाइन में लग गई थीं। कर्मचारियों ने शाम छह बजे तक अल्ट्रासाउंड का कार्य निपटाया।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती और अन्य मरीज महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखौलिया महिला अस्पताल आते हैं। सुबह आठ बजे से ही महिलाओं की पर्ची जमा कराने को लेकर लाइन लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


11.30 बजे रेडियोलॉजिस्ट के आने के बाद पर्ची के अनुसार क्रमवार अल्ट्रासाउंड किए गए। गंगोलीहाट से सर्वाधिक 16, मुनस्यारी से पांच, धारचूला, बंगापानी, बरम, मदकोट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, झूलाघाट और एक मरीज बागेश्वर के गांव से भी अल्ट्रासाउंड को पहुंचे। दूरदराज से आए मरीजों का पहले अल्ट्रासाउंड किया गया। शाम छह बजे तक अल्ट्रासाउंड कराने का कार्य चलता रहा। इसमें अस्पताल के ललित शाह, गोदावरी नगरकोटी, लीला गोस्वामी, आयुर्वेदिक कार्मिक संजय रावत ने सहयोग किया। महिलाओं का कहना है कि अस्पताल में नियमित रूप से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed