{"_id":"5c2f95d8bdec2256da230195","slug":"91546622424-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि की टीम ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि की टीम ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मैच
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वर्गीय किशन सिंह भंडारी की स्मृति में सुजाई, जाजरदेवल में विलेजर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्मल लोहिया और ग्राम प्रधान हरीश राम ने किया। उद्घाटन मैच में महर्षि कॉलोनी ने यूथ वारियर्स को 40 रनों से हराया।
शुक्रवार को हुए मैच में महर्षि कॉलोनी की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 125 रन बनाए। जवाब में यूथ वारियर्स की टीम 85 रनों में ऑल आउट हो गई। मैच का आंखों देखा हाल संतोष हेनरी ने सुनाया। अंपायर विनोद भंडारी, कृष्णा कुमार रहे। प्रतियोगिता का दूसरा मैच वड्डा और केटीएम इलेवन के बीच होगा। उद्घाटन अवसर पर आयोजक अमित भंडारी, रोहित बोहरा, हिमांशु कोहली, अमित मारकाना, देव धामी, अमित कोहली आदि शामिल थे।