फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नशे से दूर रहें छात्र-छात्राएं

नशे से दूर रहें छात्र-छात्राएं

Thu, 20 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नशे से दूर रहें छात्र-छात्राएं
पिथौरागढ़। मानस एकेडमी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसपी रामचंद्र राजगुरु ने छात्र-छात्राओं को यातायात सुरक्षा, नशा, छेड़छाड़ की घटनाओं आदि को लेकर जागरूक किया। बालिकाओं के लिए बने कानून की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहनों का संचालन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन में दोनों सवारियों को हेलमेट का उपयोग करने की अनिवार्यता से भी अवगत कराया। बच्चों को नशे से बचने की सलाह दी। एसआई राजवीर सिंह नेगी कहा कि छात्र-छात्राओं को शराब, चरस और स्मैक जैसे मादक पदार्थों से दूर रखने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन


महिला सेल की एसआई श्वेता दिगारी ने बालिकाओं को गुड टच-बेड टच की जानकारी दी। उन्होंने किसी विषम परिस्थितियों में फंसने पर कैसे मुकाबला करें, इससे भी छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने और पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। इस दौरान स्कूल के निदेशक अशोक पंत, प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं के सवाल और पुलिस के जवाब-
प्रश्न- कई कंपनियां ऑनलाइन विज्ञापन देती हैं। ऐसे प्रोडक्ट पर कैसे विश्वास किया जाय। - उज्वल खड़ायत, कक्षा 12
उत्तर- जांचने-परखने के बाद ही विज्ञापन में दिखाई देने वाली चीजों की ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए।

प्रश्न- यातायात पुलिस जिन वाहनों के चालान काटती है, उस धनराशि का क्या उपयोग किया जाता है।- मो0 अयान, कक्षा 12
उत्तर-चालान का पैसा बैंक के माध्यम से सरकार तक जाता है। चालान रसीद में सीरियल नंबर, पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर और मुहर होती है।

प्रश्न- लड़कियों के प्रति कई तरह की आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इनकी रोकथाम के लिए क्या उपाय हैं। -शुभि चंद, कक्षा 12
उत्तर- कड़ा कानून बनाया गया है। बालिकाओं को कानून की जानकारी होनी जरूरी है। पुलिस को 1090 पर कॉल कर सुरक्षा मांगी जा सकती है।

प्रश्न-आनलाइन शापिंग करने पर जो सामान आर्डर किया जाता है, उसके बदले दूसरा सामान भेज दिया जाता है।- दीक्षा मखौलिया, कक्षा 12
उत्तर-आनलाइन सामान कभी भी पंजीकृत कंपनियों से ही आर्डर करना चाहिए। गलत सामान देने पर उपभोक्ता फोरम में शिकायत की जा सकती है।

प्रश्न-व्हाटसअप पर नंबर को ब्लॉक करने के बावजूद इंटरनेशनल कॉल आने पर क्या करना चाहिए। -खुशी अग्रवाल, कक्षा 12
उत्तर-इंटरनेशनल नंबरों की पहचान अलग से हो जाती है। अनजान नंबरों को रिसीव नहीं करना चाहिए।

प्रश्न- शराब सहित कई नशीली वस्तुओं की खुलेआम बिक्री होती है। सरकार सीधे प्रतिबंधित क्यों नहीं करती है। -रीता बुंगला, कक्षा 12
उत्तर- बिहार में शराब बंद हो गई है। सरकार ही इस पर फैसला ले सकती है। पुलिस अवैध खरीद-फरोख्त करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करती है।

प्रश्न- कोई बेवजह बार-बार परेशान करे तो बालिकाओं को क्या करना चाहिए। -आफ्सा, कक्षा 4
उत्तर-सबसे पहले इसकी शिकायत मां से करें। स्कूल में इस तरह की समस्या होने पर क्लास टीचर या प्रधानाचार्य से शिकायत कर सकते हैं। बच्चों के लिए कानून बना है।


प्रश्न- साइबर क्राइम बढ़ रहा है। फोन हैक हो जाए तो उसमें क्या करना चाहिए। -गुरूसागन, कक्षा 5
उत्तर- इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को करनी चाहिए। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से इसकी जांच करेगी।

इसके अलावा तनुजा बोरा, कुनाल नगरकोटी, तनिष्क पोखरिया ने भी मोबाइल खोने, आत्मरक्षा और पुलिस से शिकायत में माता-पिता को होने वाली परेशानी के बारे में सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed