फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सरकार को अपने अंदाज में दिया संदेश

सरकार को अपने अंदाज में दिया संदेश

Mon, 27 Aug 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
सरकार को अपने अंदाज में दिया संदेश
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। पाताल भुवनेश्वर-चामाचौड़, राईआगर-चामाचौड़ समेत तीन स्वीकृत सड़कों के निर्माण के लिए 21 दिनों से बेड़ीनाग में क्रमिक अनशन चला रहे चामाचौड़ क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को सरकार को अलग अंदाज में संदेश दिया। लोगों ने सरकार को अंधा बताते हुए आंखों पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की आंखों में पट्टी बंधी है, इसलिए वह लोग भी आंखों पर पट्टी बांधकर अनशन पर बैठे हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय चंचल सिंह रावल और स्वर्गीय दीवान सिंह दशौनी के क्षेत्र के लिए एक नहीं तीन सड़कें स्वीकृत हैं लेकिन एक भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोग 21 से आंदोलन चला रहे हैं ले किन सरकार, संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि इलाके के लोग सितंबर प्रथम सप्ताह बेड़ीनाग में महारैली निकालेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को क्रमिक अनशन में पंकज रावल बैठे। आंदोलन के समर्थन में उमेद दशौनी, मनोज कुमार, दीपक रावल, जगदीश दशौनी, कमल, लछम सिंह रावल, किशोर रावल, लक्ष्मण दशौनी, रणजीत दशौनी, प्रधान राजेंद्र सिंह, नारायण राम, नीरज रावल, कुंवर दशौनी ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed