{"_id":"5b33cbab4f1c1bc2378b62d1","slug":"91530121131-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की यशस्वी ने जीते दो कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की यशस्वी ने जीते दो कांस्य पदक
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दिल्ली में 12 से 25 जून तक हुई 18वीं कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की 13 वर्षीय शूटर यशस्वी जोशी ने 10 मीटर पिस्टल की यूथ व्यक्तिगत और संयुक्त टीम केटेगरी में दो कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। यशस्वी जोशी उत्तराखंड से खेलकर दो मेडल प्राप्त करने वाली पिथौरागढ़ की पहली शूटर है।
दिल्ली के डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 18वीं कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में यशस्वी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 565 प्वाइंट के साथ फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में 189.2 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की संयुक्त टीम में भी यशस्वी चौथी रैंक लाने में कामयाब रही। शूटिंग कोच मनोज जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड को कुल तीन पदक प्राप्त हुए। इसमें दो मेडल यशस्वी के नाम रहे। यशस्वी इससे पूर्व राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में 10 एवं 25 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में कई स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है। सीडीओ वंदना, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हरिदत्त कापड़ी, पद्मश्री जसपाल राणा, एवरेस्ट विजेता लवराज धर्मशक्तू, संजय उप्रेती, राजेश मोहन उप्रेती, निर्मल पांडे, कैैलाश जोशी, जगदीश जोशी, ज्योति जोशी, ऊषा उप्रेती, डा.हेम पांडेय, संजय पांडे ने खुशी व्यक्त की है।
27 पीटीएच 03 पी - शूटर यशस्वी जोशी।