{"_id":"5b0313594f1c1b51778b47c7","slug":"91526928217-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में तालाब में नहाते समय चार बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में तालाब में नहाते समय चार बच्चियों की मौत
Updated Tue, 22 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रनगर (नेपाल)। नेपाल के भैरहवा जिले में तालाब में नहाते समय सोमवार पूर्वाह्न एक गांव की चार बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चार बच्चियों में से दो एक ही परिवार की हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम छा गया। चारों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
भैरहवा जिले के लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 की चार बालिकाएं नहाने के लिए गई थीं। आबिदा खातून (9), साहिमा खातून (10), मुदीना खातून (14) और शाहिया खातून (14) नौखनिया तालाब में ट्यूब में खेल रहे थे। तभी एकाएक असंतुलित होकर चारों बच्चियां डूब गई। मृतकों में आबिदथा और साहिमा बहनें हैं। लुंबिनी (नेपाल) के प्रहरी निरीक्षक पुरुषोत्तम रावत क्षेत्री ने बताया कि सभी के शव निकालकर भैरहवा अस्पताल में पोस्टमार्टम में लाया जा रहा है। मौत के बाद मासिना गांव शोक में डूब गया है।