{"_id":"5b0313484f1c1bd2408b705a","slug":"91526928200-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्खा पेयजल योजना को स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्खा पेयजल योजना को स्वीकृति
Updated Tue, 22 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट में बहु प्रतीक्षित गर्खा पेयजल योजना को सरकार ने स्वीकृति दी है। इसके साथ ही योजना के लिए पेयजल निगम को 14 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। इससे क्षेत्रवासियों को आने वाले दिनों में नगर की पेयजल समस्या से निजात की उम्मीद जगी है।
वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री निशंक ने इस योजना की घोषणा की थी। इसके बाद योजना को वित्तीय स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा था। अब त्रिवेंद्र सरकार ने नाबार्ड के सहयोग से 14 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। भाजपा के जिला महामंत्री महिमन कन्याल ने योजना की स्वीकृति के लिए क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल का आभार जताया है। योजना की स्वीकृति से क्षेत्र की लगभग तीस हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि क्षेत्रवासी योजना की स्वीकृति के बाद जल्द ही विधायक चुफाल का अभिनंदन करेंगे। ब्यूरो