{"_id":"5af1dc024f1c1b9f098b8d9f","slug":"91525799938-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बर्फ से पटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बर्फ से पटा
Updated Tue, 08 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। इस कारण गुंजी से लेकर लिपूपास तक कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बर्फ से पट चुका है। इससे जवानों को पेट्रोलिंग में दिक्कत हो रही है। जवान रास्ते से बर्फ हटाने में जुटे हैं।
आईटीबीपी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी से उच्च हिमालयी क्षेत्र का तापमान माइनस में चला गया है। गुंजी से लेकर लिपूपास तक 27 किमी तक कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी तरह से बर्फ से पट चुका है। गुंजी में चार सेमी, कालापानी में पांच सेमी, नाभीढांग में आठ सेमी, लिपूपास में 20 सेमी बर्फ की चादर बिछ चुकी है।
इससे पेट्रोलिंग कर रहे जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर कैलाश यात्रा शुरू होने में अब एक माह का ही समय बचा है। इस बार मई में हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने से कैलाश यात्रा के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उच्च हिमालय क्षेत्र में तैनात आईटीबीपी के जवान गुंजी से नाभीढांग तक रास्ते से बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं।