{"_id":"5a982c7f4f1c1b387b8b952b","slug":"91519922303-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिठाई बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिठाई बांटी
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने जिला और महिला अस्पताल जाकर वहां भर्ती मरीजों को होली की मिठाई दी और अबीर लगाया। बीमारी के कारण त्योहार पर घर नहीं जा सकने वाले मरीजों ने इस पहल का स्वागत किया है।
सोसायटी अध्यक्ष अजय चंद्र ओली ने कहा कि हर व्यक्ति को त्योहार के समय अपनों के बीच जाने की इच्छा तो रहती है लेकिन बीमारी के कारण कई लोगों को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पाती। ऐसे में वह त्योहार की खुशी से वंचित हो जाते हैं।
अस्पताल में मिठाई बांटते समय सोसायटी की करुणा खर्कवाल, पूजा, सपना, विनीता, अबसार, जगदीश, तनुजा आदि ने सहयोग दिया। इस बीच सोसायटी ने होली पर प्राकृतिक रंग तैयार किए हैं। सोसायटी में रहने वाले बच्चों की मदद से रंग, अबीर, गुलाल बनाया गया। इसे एसएसबी और सेना के जवानों में बांटा गया। डीएम सी रविशंकर ने इस पहल की सराहना की है।