{"_id":"5a94461b4f1c1bf07b8b97f0","slug":"91519666715-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्हीकरण की मांग पर तेज हुआ आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्हीकरण की मांग पर तेज हुआ आंदोलन
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को भारी संख्या में लोग अनशन स्थल पर जुटे और सरकार से मांग की कि चिन्हीकरण के मानकों को शिथिल किया जाए और जब तक सभी आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हो जाता तब तक प्रक्रिया को जारी रखा जाए।
इस क्षेत्र में सैकड़ों लोग अब भी चिन्हीकरण से वंचित हैं। बुधवार को क्रमिक अनशन पर रमेश थलाल, काशी राम शाही, खीम सिंह ठगुन्ना, हरक सिंह, गोपाल सिंह और वीर सिंह बैठे, जबकि कई लोगों ने समर्थन में धरना दिया। उक्रांद नेता रमेश थलाल ने कहा कि सरकार की पक्षपातपूर्ण नीति के विरोध में यह आंदोलन चलाया जा रहा है। उधर, उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने लोगों की एकजुटता की सराहना की।