फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दंड के तौर पर पहाड़ भेजे गए अधिकारी, कर्मचारी काम क्या करेंगे?

दंड के तौर पर पहाड़ भेजे गए अधिकारी, कर्मचारी काम क्या करेंगे?

Mon, 08 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
दंड के तौर पर पहाड़ भेजे गए अधिकारी, कर्मचारी काम क्या करेंगे?
कर्मियों - फोटो : amar Ujala
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने नौकरशाही की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज भी पहाड़ में दंड के तौर पर अधिकारी, कर्मचारियों को भेजा जाता है। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या दंड के तौर पर भेजे गए अधिकारी कर्मचारी यहां काम करेंगे? अधिकारियों की मानसिकता में बदलाव लाए बगैर पहाड़ का विकास संभव नहीं है। विधायक ने जांच के नाम पर विकास कार्य अटकाने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता चुफाल ने अफसरशाही पर निशाना साधा। कहा कि जो अधिकारी, कर्मचारी मैदानी क्षेत्रों में सही काम नहीं करते उन्हें दंड के तौर पर पहाड़ी जिलों में भेजने का सिलसिला यूपी शासन काल से चला आ रहा है। राज्य बनने के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लगा। उन्होंने हाल का उदाहरण देते हुए कहा कि खटीमा में तैनात तहसीलदार के खिलाफ लोगों की शिकायतें थीं, तो शासन ने उसको मुनस्यारी भेज दिया गया। दंड का यह तरीका सही नहीं है। दंडित होकर पिथौरागढ़ और अन्य पर्वतीय जिलों में आने के बाद भी इन अधिकारी, कर्मचारियों की मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आता।
विज्ञापन

उन्होंने जांच के नाम पर निर्माण कार्य रोकने पर सरकारी मशीनरी को आड़े हाथ लिया। कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के लीमाटौड़ा के लिए पांच किमी सड़क वर्ष 1977 में स्वीकृत हो गई थी, जो केवल 100 मीटर बनी। इस मामले को वह विधानसभा में उठा चुके हैं। सचिवालय में भी इस पर सवाल खड़े किए गए, अधिकारी सड़क की जांच चल रही है कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। मंत्रिमंडल में स्थान मिलने के के बारे में पूछने पर विधायक चुफाल ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार पलायन रोकने की दिशा में बेहतर कदम उठा रही है। डेयरी, मुर्गी, बकरी पालन, उद्यानीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक साल में सरकार के कामकाज का असर दिखाई देगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सांसद प्रतिनिधि गणेश जोशी, ललित पंत, भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुफाल बोले, दंड के तौर पर पहाड़ भेजे गए अधिकारी, कर्मचारी काम क्या करेंगे
नौकरशाही पर लगाया जांच के नाम पर विकास कार्य अटकाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed