{"_id":"5a15be2b4f1c1bc9678bd4a3","slug":"91511374379-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अधिशासी अभियंताओं को नोटिस जारी करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अधिशासी अभियंताओं को नोटिस जारी करने का आदेश
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जौलजीबी में बुधवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर से गैरहाजिर रहने पर डीएम सी रविशंकर ने पीएमजीएसवाई और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। उन्होंने शिविर से गैरहाजिर रहना गैर जिम्मेदार हरकत बताया। शिविर में आने वाली समस्याओं के समाधान के आदेश दिए गए।
डीएम ने कहा कि दूरस्थ इलाकों में शिविर लगाने से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल जाती है और लोगों की समस्याओं को मौके पर जाकर सुना जाता है। शिविर में उद्यान विभाग ने बीज, उपकरण, कीटनाशक का वितरण किया। ग्राम्य विकास विभाग ने परिवार रजिस्टर की नकल, बीपीएल प्रमाणपत्र बांटे। इसके अलावा वन विभाग, सेवायोजन, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास, कृषि, स्वजल, राजस्व विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों की समस्या जानी। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को दवा का वितरण किया। शिविर में सीडीओ वंदना, एडीएम मोहम्मद नासिर, एसडीएम वैभव गुप्ता, तहसीलदार आईबी मल्ल, बीडीओ एनके जोशी, समाजसेवी लीला बनंग्याल, शकुंतला दताल, लक्ष्मण बिष्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो
डीएम ने जौलजीबी मेले का निरीक्षण किया
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने जौलजीबी मेला स्थल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सरकारी विभागों के स्टॉलों के अलावा अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला शांतिपूर्वक चलना चाहिए और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। मेले में पुलिस, स्वास्थ्य, सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण कर उन्होंने संतोष जताया।