{"_id":"59fa018f4f1c1b0d698b8c57","slug":"91509556623-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटमिक्स का काम शुरू न होने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटमिक्स का काम शुरू न होने से भड़के लोग
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धन स्वीकृत होने के बाद भी सेरी कुम्डार मार्ग पर हॉटमिक्स न करने से भड़के क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोनिवि के अधिशासी अधिकारी को दिए ज्ञापन में हॉटमिक्स न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत हॉटमिक्स के लिए 8.85 करोड़ रुपये अवमुक्त होने की जानकारी मिली है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत जिलाधिकारी को हॉटमिक्स कराने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन सड़क पर हॉटमिक्स नहीं किया जा रहा है। विभाग ठेकेदार का पंजीकरण निरस्त होने का हवाला देते हुए हॉटमिक्स कराने में टाल-मटोल कर रहा है। कहा कि हॉटमिक्स न होने से यातायात संचालन में दिक्कत हो रही है। विभाग जो भी समस्या है, उसका निदान करे।
इन लोगों ने 10 दिन के भीतर सड़क का काम शुरू न होने पर लोनिवि कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में संघर्ष समिति कुम्डार के अध्यक्ष महादेव भट्ट, सचिव भूपेंद्र बहादुर मल, अर्जुन सिंह, जगत सिंह, माधो सिंह, जोगा सिंह, कमल सिंह, शेर सिंह, कुसुम शामिल थे।