{"_id":"59f8af384f1c1b9e678b8960","slug":"91509470008-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेजा मोबाइल फोन, मिले कागज के टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेजा मोबाइल फोन, मिले कागज के टुकड़े
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। दीमापुर (असम) से भेजा गया मोबाइल फोन बनकोट पहुंचते-पहुंचते कागज के टुकड़ों में बदल गया। इस वाकये से मोबाइल फोन की आस लगाए बैठे परिवार में मायूसी छा गई। बनकोट निवासी प्रेम सिंह बनकोटी ने बताया कि दीमापुर से उनके जीजा चंदन सिंह रौतेला ने वीपीपी (वेल्यू पेबल पोस्ट) के माध्यम से मोबाइल फोन भेजा। 28 अक्तूबर को उन्हें पोस्टमैन के माध्यम से वीपीपी मिली।
पैकेट खोलने पर उसके अंदर से कागज के टुकड़े निकले। बताया कि पैकेट पोस्टमैन चंदन डसीला के सामने खोला गया था। संपर्क करने पर पोस्टआफिस के अधिकारी दीमापुर के पोस्टआफिस से संपर्क करने को कह रहे हैं। रास्ते में कैसे फोन कागज के टुकड़ों में परिवर्तित हो गया, इससे लोग सकते में हैं। प्रेम सिंह ने मामले की जांच की मांग की है।