{"_id":"59e63c0a4f1c1b78548b7d36","slug":"91508260874-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ नगर के 60 फीसदी एटीएम में पैसा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ नगर के 60 फीसदी एटीएम में पैसा नहीं
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर के लगभग 60 फीसदी एटीएम में पैसा समाप्त हो गया है। स्टेट बैंक के खुद संचालित छह में से तीन एटीएम में सोमवार रात पैसा समाप्त हो गया था। सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, आईडीबीआई बैंक के एटीएम के शटर मंगलवार सुबह से गिर चुके हैं।
ठीक दिवाली के समय एटीएम में पैसा न होने से लोग खासे परेशान रहे। जिन एटीएम में पैसा है, उनमें भीड़ इतनी ज्यादा रही कि लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इधर, बैंकों में 19 से 22 अक्तूबर तक लगातार अवकाश रहेगा। यदि इस बीच बैंकों ने एटीएम में धनराशि नहीं डाली तो लोगों की परेशानी काफी बढ़ सकती है।
स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक मुन्नागिरी गोस्वामी ने बताया कि स्टेट बैंक ने अपने सभी एटीएम में बुधवार शाम तक पैसा भरने का फैसला लिया है, ताकि चार दिन के अवकाश के दौरान लोगों को परेशानी न हो। जानकारी मिली है कि दिवाली के कारण सभी एटीएम से निकासी का दबाव बहुत अधिक रहा।
विज्ञापन
इस कारण पैसा जल्दी समाप्त हो गया। ज्यादा जरूरतमंद लोगों को एटीएम से पैसा न मिलने के कारण खासी दिक्कत उठानी पड़ी। छोटे शहरों और कस्बों में भी एटीएम में पैसा न होने से लोग परेशान रहे। मंगलवार को हालांकि बैंक खुले रहे। इस कारण कुछ लोगों ने बैंकों से सीधे भुगतान प्राप्त किया। बुधवार को भी बैंक खुले रहेंगे।