फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीएम के ओएसडी ने 268 लोगों की समस्याएं सुनीं

सीएम के ओएसडी ने 268 लोगों की समस्याएं सुनीं

Sat, 30 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
सीएम के ओएसडी ने 268 लोगों की समस्याएं सुनीं
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता की समस्या सुनने के लिए यहां पहुंचे उनके विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) उर्वादत्त भट्ट ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में जनता दरबार लगाकर 268 लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ समस्याएं मुख्यमंत्री के स्तर की हैं। उनको मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


लोगों ने मुख्य रूप से ग्रामीण अंचलों में बंदरों और सुअरों के आतंक से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। हालांकि यह समस्या लंबे समय से जारी है और कोई भी सरकार इस समस्या का हल नहीं निकाल पाई है। लोगों ने बताया कि कई गांवों में जंगली जानवरों के आतंक के कारण फसल बोना बंद कर दिया गया है। राज्य आंदोलन में सक्रिय लोगों का अब तक चिन्हीकरण न होने का मामला भी उठाया गया।
विज्ञापन


कहा गया कि नए सिरे से सर्वे कर आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण किया जाए। लोगों ने संपर्क मार्ग बनाने, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन न मिलने का मामला भी उठाया। बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि आधार लिंक करने के बावजूद अब तक पेंशन की राशि नहीं मिल पाई है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशन खड़ायत, सुभाष जोशी, धर्मानंद भट्ट, राजेंद्र रावत, धीरज पाटनी, गणेश भंडारी, विनोद भट्ट, सुंदर बोनाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट ने कनालीछीना में कार्यकर्ताओं की बैठक ली
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी ऊर्बा दत्त भट्ट ने कनालीछीना में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने कनालीछीना की पेयजल समस्या के समाधान के साथ ही पॉलीटेक्निक कॉलेज में फीडर ट्रेड को मंजूरी देने, देवलथल आईटीआई और कनालीछीना डिग्री कॉलेज की कक्षाओं का संचालन करने की मांग उठाई। बताया कि कनालीछीना में डिग्री कॉलेज का भवन बने चार साल हो गए हैं, लेकिन कक्षाओं का संचालन अब तक नहीं हुआ है। इलाके के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय, डीडीहाट जाना पड़ रहा है। देवलथल आईटीआई का सामान आ चुका है, लेकिन संचालन नहीं हो रहा है। भट्ट ने पॉलीटेक्निक में ट्रेड मंजूर कराने के साथ ही डिग्री कॉलेज की कक्षाओं का संचालन कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed