{"_id":"59b2d59d4f1c1bf77f8b529c","slug":"91504892317-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार से जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा और जिला स्तर पर स्थान पाने वाले विद्यार्थी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के आठों विकासखंडों से चयनित विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी डा. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने किया। उन्होंने संस्कृत के आदिकाल से लेकर अब तक के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य शिक्षा अधिकारी जीपी कोहली ने इस बात पर जोर दिया कि संस्कृत को आम बोलचाल की भाषा बनाया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत ने कहा कि सभी को पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक डा. कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि दो दिन की प्रतियोगिता के दौरान जूनियर और सीनियर वर्ग की समूह गान, समूह नृत्य, नाटक, आशुभाषण, श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताएं होंगी। अलग-अलग वर्ग में चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। प्रतियोगिता संपन्न कराने में सीसी ओझा, जीबी शर्मा, गीता पंत, गोकेश पंत, डा. पीतांबर अवस्थी, डा. राजेंद्र पाठक, सुरेश कर्नाटक, चक्रधर पंत आदि सहयोग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा शनिवार को की जाएगी।