फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पूर्व फौजी की मृत्यु पर अब मिलेंगे दस हजार रुपये

पूर्व फौजी की मृत्यु पर अब मिलेंगे दस हजार रुपये

Sun, 27 Aug 2017 10:44 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
पूर्व फौजी की मृत्यु पर अब मिलेंगे दस हजार रुपये
पिथौरागढ़। सेना मुख्यालय ने पूर्व सैनिक की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को सीएसडी कैंटीन के माध्यम से दी जाने वाली धनराशि को दोगुना कर दिया है। पहले ऐसे पूर्व सैनिक के परिजन को सीएसडी कैंटीन से पांच हजार रुपये मिलते थे, लेकिन अब यह राशि दस हजार रुपये कर दी गई है। जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य और पूर्व सैन्य अधिकारी नरेंद्र चंद ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ रक्षा सेवाओं के पूर्व सैनिकों को ही मिलेगी। ऐसे पूर्व सैनिक के परिजन ही इस राशि को पाने के हकदार होंगे जो सेना की कैंटीन से शराब का कोटा प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन


सेना मुख्यालय से मिले आदेश की जानकारी देते हुए नरेंद्र चंद ने बताया कि पूर्व सैनिक की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को मृत्यु प्रमाणपत्र और जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से जारी होने वाला प्रमाणपत्र सीएसडी कैंटीन में जमा करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस राशि के अलावा दिवंगत पूर्व सैनिक के परिजनों को पांच हजार रुपये की राशि केंद्रीय सैनिक बोर्ड से और सात हजार रुपये की राशि उस सैनिक के रिकार्ड आफिस से भी मिलेगी।
विज्ञापन


इधर, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी महावीर राणा ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के जिन पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को पेंशन मिलती है, उनको अब पेंशन का ऑनलाइन भुगतान पाने के लिए अपना खाता स्टेट बैंक या पंजाब नेशनल बैंक में खोलना होगा। अब तक यह धनराशि डाकघर के माध्यम से दी जा रही थी, लेकिन डाकघरों में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा न होने से अब बैंक में खाता खोलना पड़ेगा। खाता खोलने के बाद पासबुक और आधारकार्ड की प्रति भी जमा करनी होगी। 30 सितंबर तक यह कार्रवाई जरूरी है। ऐसा न करने पर उसके बाद पेंशन का भुगतान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा गया है कि 1996 से पहले सेवानिवृत्त हो चुके पूर्व सैनिक अब अंशदायी स्वास्थ्य योजना की सदस्यता मुफ्त में ले सकते हैं। सदस्यता का फार्म जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। यदि इस प्रक्रिया में कोई दिक्कत हो तो जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed