{"_id":"597b71be4f1c1b75398b46b8","slug":"91501262270-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रियों के नौवें दल ने पूरी की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रियों के नौवें दल ने पूरी की परिक्रमा
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के 9वें दल ने कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की परिक्रमा पूरी कर ली है। यह दल दो दिन के बाद भारत वापस आएगा। वहीं यात्रा पर जा रहे 11वें दल के सदस्यों का गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न हो गया है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों का आठवां दल यात्रा पूरी कर आधार शिविर धारचूला पहुंच गया है। 9वे दल ने परिक्रमा पूरी कर ली है। यह दल वापसी में तिब्बत के कुंगू नामक स्थान पर है। दो दिन के बाद यह दल लिपुलेख पहुंचेगा। यात्रा का दसवां दल कैलाश पर्वत की परिक्रमा में तिब्बत के दार्चिन में हैं। 11वें दल के 57 सदस्यों का गुंजी में आईटीबीपी के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।
सभी यात्री इस परीक्षण में स्वस्थ पाए गए। मेडिकल से पहले इस दल के सभी सदस्यों ने गुंजी स्थित मानसरोवर वन में पौधरोपण किया। यात्रियों का 12वां दल आधार शिविर धारचूला से पैदल यात्रा पड़ाव सिर्खा पहुंच गया है। सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि दल के सभी सदस्य स्वस्थ हैं। पैदल यात्रा मार्ग पर मौसम सुहावना बना है।