{"_id":"59723bd64f1c1ba6088b476b","slug":"91500658646-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस कोड को तत्काल वापस लिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस कोड को तत्काल वापस लिया जाए
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र आंदोलन जारी है। छात्रों ने ड्रेस कोड को आर्थिक बोझ डालने वाला कदम बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। साथ ही सेमेस्टर प्रणाली को अव्यवस्था फैलाने वाला कदम बताते हुए कहा कि इसे समाप्त किया जाए।
छात्रों ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया। छात्रनेता सूरज वल्दिया और करन खाती ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में तो कोई कदम नहीं उठा रही है, लेकिन छात्रों को परेशानी में डालने वाले आदेश शीघ्र लागू कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिले के दूरदराज कॉलेजों में प्रवक्ता, भवन, लैब जैसी कोई सुविधा नहीं है, उनको जुटाने के लिए सरकार ने कभी नहीं सोचा। छात्रों ने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय की ओर से थोपे जा रहे फैसलों का विरोध जारी रहेगा और पूरे कुमाऊं में यह आंदोलन किया जाएगा। धरना स्थल पर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को धरने पर आशीष हावर्ड, मनोज महर, राहुल लुंठी, शुभम कार्की, आशीष पुनेठा, तरुण जोशी आदि बैठे।