{"_id":"5938391d4f1c1b9a3c8b4573","slug":"91496856861-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनेड़ी जाने वाली रोड धंसी, बालिका छात्रावास को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनेड़ी जाने वाली रोड धंसी, बालिका छात्रावास को खतरा
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनेड़ी जाने वाली सड़क धंसी, बालिका छात्रावास को खतरा
पिथौरागढ़। बुधवार सुबह भारी बारिश के दौरान घंटाकरण से पुनेड़ी गांव को जाने वाली सड़क लुंठ्यूड़ा के पास बालिका छात्रावास के सामने धंस गई। सड़क का 10 मीटर हिस्सा गायब हो गया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस छात्रावास में 32 बालिकाएं रहती हैं। इन सभी को खतरे को देखते हुए विकलांग कर्मशाला में शिफ्ट कर दिया गया है।
जिलाधिकारी सी रविशंकर को लोगों ने जानकारी दी कि पुनेड़ी जाने वाली सड़क के धंसने से बालिका छात्रावास के भवन को गंभीर खतरा हो गया है। भवन के आंगन की दीवार में बड़ी दरारें आ गई हैं। पुनेड़ी जाने वाली सड़क बंद होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।
डीएम के आदेश पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा, तहसीलदार राधेश्याम समेत राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने छात्रावास को खतरे की आशंका को देखते हुए सभी बालिकाओं को वहां से शिफ्ट कर दिया है। भवन की सुरक्षा के उपाय करने के बाद बालिकाओं को फिर से इसी छात्रावास में भेजा जाएगा।