फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   9 seater aircraft has been standing at Nannisaini Airport for 88 days

पिथौरागढ़ एयरपोर्ट में 88 दिनों से जंक खा रहा है 9सीटर विमान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
9 seater aircraft has been standing at Nannisaini Airport for 88 days
नैनीसेनी एयरपोर्ट में खड़ा खराब विमान।(फाइल) संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। 20 मार्च को लैंडिंग के दौरान रन-वे से बाहर उतरा विमान तब से एयरपोर्ट के किनारे पड़ा हुआ है। विमान रन-वे के किनारे तब से खड़ा है। इसके बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से विमान को ठीक कर नियमित हवाई सेवा शुरू करने को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

नैनीसैनी एयरपोर्ट पर 20 मार्च को देहरादून से यात्रियों को लेकर आ रहा विमान लैंडिंग के दौरान रन-वे के किनारे उतर गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया था। हादसे के 88 दिन बीतने के बाद भी विमान रन-वे के किनारे उसी हालत में है, जिस हालत में वह उतरा था। लोगों का कहना है कि पिथौरागढ़ की हवाई सेवा हवाई साबित हो रही है। लोगों को विमान सेवा का लाभ ही नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार खटारा विमान उड़वाकर लोगों की सुरक्षा खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

विमान को ठीक करने के लिए एक सप्ताह पहले हैरिटेज की टीम ने एयरपोर्ट जाकर विमान को देखा है। विमान को यहीं पर ठीक किया जाएगा। इसके बाद नियमित हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। -तुषार सैनी, एसडीएम सदर पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed