फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   84 hectares of forest burnt in 79 incidents of fire

Pithoragarh News: आग की 79 घटनाओं में 84 हेक्टेयर जंगल जले

Mon, 22 May 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
84 hectares of forest burnt in 79 incidents of fire
बंगापानी के घन्धूरा जंगल में लगी आग। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए 68 क्रू स्टेशन बनाकर 200 फायर वाॅचर तैनात किए गए हैं। बावजूद इसके जिले के कई क्षेत्रों में जंगल धू-धूकर जल रहे हैं। दो दिन पूर्व हुई बारिश और ओलावृष्टि ने जंगलों की धधकती आग को बुझा दिया था लेकिन अब फिर से जंगल आग से जल रहे हैं।
विज्ञापन

इस सीजन में वनाग्नि की कुल 79 घटनाएं हुई हैं। आरक्षित वन पंचायत में आग की 30 घटनाओं में 33.05 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सिविल वन पंचायत में आग की 49 घटनाओं में 50.85 हेक्टेयर जंगल जला है। आग से वन विभाग को 21,4,400 रुपये का नुकसान हुआ है। बेड़ीनाग, थल, अस्कोट, डीडीहाट के जंगल आग से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। आग बुझाने के लिए विभाग के पास आठ एयर ब्लोअर और अन्य उपकरण हैं।
विज्ञापन

बाक्स
पिथौरागढ़ जिले में हैं 1600 वन पंचायत
पिथौरागढ़। जिले में 1600 वन पंचायत हैं। इनमें से वनाग्नि की दृष्टि से 382 वन पंचायतें अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। पिथौरागढ़ वन प्रभाग के एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़ ने बताया कि सरपंच आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं। साथ ही जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आग से धधक रहा है घन्धूरा का जंगल
बंगापानी। अस्कोट कस्तूरा अभयारण्य का घनधूरा जंगल पिछले एक हफ्ते से आग से धधक रहा है। दो दिन पूर्व हुई बारिश से आग की घटनाएं कम हो गई थीं लेकिन सोमवार को जंगल में आग फिर से धधक उठी। आग से उठने वाले धुएं से क्षेत्र में धुंध छा गई है। जंगल में लगने वाली आग से जहां बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है वहीं लोगों के गले में खराश और आंखों में जलन की समस्या भी होने लगी है। लोगों ने वन विभाग से शीघ्र आग पर काबू पाने का अनुरोध किया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed