फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड होंगे

समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड होंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड होंगे
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदांडे ने सड़क निर्माण से संबंधित विभागों की खंडवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने धनराशि आवंटित होने के बावजूद समय से काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी

डीएम ने किसानों का मुआवजा देने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। सभी खंडों में लंबित वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों के संबंध में वन अधिनियम के तहत लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए सभी आपत्तियों का निस्तारण कर ऑनलाइन प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। बैठक में पीएमजीएसवाई, एडीबी ,विश्व बैंक, नाबार्ड के साथ ही एनएच के अंतर्गत घाट से पिथौरागढ़ तक निर्माणाधीन ऑल वेदर सड़क निर्माण की समीक्षा करते हुए डीएम ने स्वीकृत कार्यों को तय समय पर पूरा करने को कहा। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कुल 33 घोषणाओं में से 32 में कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


एनएच से आए ईई डीसी मथेला ने बताया कि घाट से पिथौरागढ़ तक ऑल वेदर रोड के अंतर्गत 31 किमी के सापेक्ष 27 किमी सड़क कटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। मार्ग पर 215 के सापेक्ष 83 कलमठ बन गए है। 19 किमी में ओएफसी पाइप भी बिछ गया है। 7.7 किमी के सापेक्ष 6.6 किमी रिटेनिंग वॉल का भी निर्माण पूरा हो गया है। नवंबर 2019 तक कार्य पूरा हो जाएगा। बैठक में बीआरओ से आए अधिकारी ने निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश पांगती, अधिशाषी अभियंता पीएमजीएसवाई नवीन जोशी, एनएचडी सी मथेला, एडीबी डीसी आर्या, आरडब्लूडी नितिन पांडेय, बेड़ीनाग डी पलड़िया, समेत सभी खंडों के अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed