फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सभी परिवारों को मिलेगा लाभ

सभी परिवारों को मिलेगा लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
सभी परिवारों को मिलेगा लाभ
पिथौरागढ़। जिला चिकित्सालय में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने किया। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को बेहतर चिकित्सा उपचार देना एवं स्वास्थ्य पर होने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करना है।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के लगभग पांच लाख परिवारों को इसका लाभ मिल रहा था। प्रदेश सरकार ने राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था की समस्या के निदान के लिए राज्य के सभी 23 लाख परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया है। इस योजना में अभिकरण के लिए 72 करोड़ रुपये की धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


नवागंतुक डीएम विजय कुमार जोगदांडे ने कहा कि इस योजना के शुरू होने से प्रत्येक जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्ति को बीमार होने पर उचित उपचार निशुल्क प्राप्त होगा। सीएमओ डॉ.ऊषा गुंज्याल ने बताया कि अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में जनपद के सभी 114730 परिवार आच्छादित हैं। प्रत्येक परिवार के सदस्यों को राशनकार्ड एवं आधारकार्ड लाना होगा। इसके बाद उनका हेल्थकार्ड जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के 2631 पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बांट दिए गए हैं। 21 पात्रों को चिकित्सालय में भर्ती होकर योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने भी विचार रखे। उद्घाटन अवसर पर कुल 450 गोल्डन कार्ड बनाकर लाभार्थियों को बांटे गए। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी, एडीएम आरडी पालीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, एसडीएम एसके पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed