{"_id":"5c056d08bdec2241cf75db55","slug":"81543859464-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र का हुआ सम्मान
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र धामी को सम्मानित किया गया।
क्षेत्र प्रमुख प्रशांत भंडारी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में राजेंद्र धामी को गुलदस्ता और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर धामी को नया क्रिकेट किट भी भेंट करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया। प्रमुख ने कहा कि अपने खेल के दम पर राजेंद्र ने जिले के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है। कहा कि आगामी खेलों के लिए राजेंद्र की पूरी मदद की जाएगी।
साथ ही खेल प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में बीडीओ गंगा सिंह बिष्ट, भूपेंद्र दिगारी, प्रधान देवल त्रिलोक राम, तारा बिष्ट, भगवान भंडारी, शिवराज भंडारी, महेश पाल, वीरजंग पाल, जितेंद्र धामी समेत कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।