{"_id":"59a1cb804f1c1b83108b4a43","slug":"81503775616-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट की संचार सेवा 15 दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट की संचार सेवा 15 दिन से ठप
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट कस्बे की संचार सेवा पिछले 15 दिनों से ठप है। मोबाइल फोन से कहीं बात नहीं हो पा रही है। साथ ही ब्राडबैंड के ठप होने से व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भारत-नेपाल सीमा पर बसे झूलाघाट कस्बे में मोबाइल और ब्राडबैंड सेवा देने के लिए मजिरकांडा में बीएसएनएल का टावर लगाया गया है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों मोबाइल चलते हैं। साथ ही इंटरनेट से व्यापार करने वाले लोगों का व्यापार भी चलता है। पिछले 15 दिनों से मोबाइल के सिग्नल नहीं मिल रहे हैं। इंटरनेट सेवा भी ठप है। क्षेत्र के व्यापारियों ने दूरसंचार विभाग के उपमंडलीय अभियंता अरविंद कुमार से शिकायत की।
उप मंडलीय अभियंता का कहना है कि जल्दी सेवा में सुधार आ जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी का कहना है कि अब तक विभाग का कोई कर्मचारी इस खराबी को दूर करने के लिए नहीं पहुंचा है।