{"_id":"59723bd74f1c1b2e188b47d4","slug":"81500658647-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के रवैए से राजकीय शिक्षकों में निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के रवैए से राजकीय शिक्षकों में निराशा
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ की जिला इकाई ने प्रदेश सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई है। कहा कि नई सरकार ने अब तक प्रदेश में आदर्श शैक्षिक वातावरण बनाने की दिशा में कोई काम नहीं किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि सरकार ने शिक्षा जगत और शिक्षकों की किसी भी समस्या को हल करने का प्रयास नहीं किया है।
बैठक में शिक्षकों की अनिवार्य स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने, विद्यालयों के कोटिकरण में आई खामियों को दूर करने, समायोजित और तदर्थ शिक्षकों को चयन तथा प्रोन्नत वेतनमान का लाभ देने, वेतन विसंगति दूर करने जैसे मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सीबीएस कन्याल, गोविंद भट्ट, मोहन जोशी, संजय जोशी, मनोज पांडे, राजेंद्र पांडे आदि शिक्षक मौजूद थे। संचालन जिला मंत्री प्रवीण रावल ने किया।