फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नगर को सजाने की कोशिश शुरू

नगर को सजाने की कोशिश शुरू

Fri, 30 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
नगर को सजाने की कोशिश शुरू
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सामाजिक संगठनों और महिला संगठनों ने नगर को सजाने की कोशिश शुरू कर दी है। कुंवर महिराज सिंह पार्क में फूलों के पौधों का रोपण करने के साथ ही इसकी शुरुआत की गई। महिलाओं ने पौधों की रक्षा करने, अपने घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कहा गया कि जब हर व्यक्ति नगर की सुंदरता के लिए आगे आएगा तो इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। अन्य लोगों पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा और महिला संगठन की नीमा रावत की पहल पर यह फैसला लिया गया। कहा गया कि बरसात के मौसम में पौधे आसानी से उग जाते हैं। इस समय नगर के कई हिस्सों में फूल-पौधों और शोभादार पौधों का रोपण किया जाएगा। इन पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद महिलाओं ने ली है।
विज्ञापन


कहा है कि यदि हर परिवार अपने घर के आगे की खाली जमीन पर फूल-पौधे रोपे तो इससे नगर की सुंदरता और बढ़ जाएगी। यहां आने वाले पर्यटकों पर इसका अच्छा असर पड़ेगा। इस दौरान गंगा आर्या, गंगा रावत, हेमंत उप्रेती, आनंद लाल, ईश्वरी दत्त पंत, सतीश उप्रेती, नीमा देवी, प्रेम राम, त्रिलोचन पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed