फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   80 people sick in Harakot village

हरकोट गांव में 80 लोग बीमार

Sat, 29 Jul 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sat, 29 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
80 people sick in Harakot village
मुनस्यारी के हरकोट गांव में वायरल पीड़ितों का इलाज करते चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला

इस तहसील के दूरस्थ हरकोट गांव में 80 लोग बीमार हैं। वायरल फीवर की सूचना पर एसडीएम विवेक प्रकाश के आदेश पर शनिवार को डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की टीम गांव पहुंची। सभी पीड़ितों को दवा दे दी गई है और छिड़काव के लिए फिनायल और ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया। बताया गया कि वायरल फीवर का प्रकोप एक हफ्ते से शुरू हुआ। धीरे-धीरे इसने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को तेज बुखार, सीने में जकड़न, खांसी, सिरदर्द की शिकायत होने लगी। नजदीक में कोई अस्पताल न होने के कारण लोग दवा नहीं ले पाए।

विज्ञापन


एसडीएम ने चिकित्सा टीम के साथ राजस्व उपनिरीक्षक कमल उपाध्याय को भी साथ में भेजा। डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के मौसम में वायरल फीवर की आशंका बढ़ जाती है। इसका मुख्य कारण प्रदूषित पानी होता है। इसके अलावा इस मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। गांव के सभी पीड़ितों को दवा उपलब्ध कराई गई और खानपान में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया। हल्का भोजन लेने, दही, मट्ठा का प्रयोग न करने, पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि सभी को दवा दे दी गई है। जल्दी ही स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। लोगों का इलाज करते समय फार्मेसिस्ट वीरेंद्र सयाना, लक्ष्मण राम मौजूद थे। बीमार लोगों से कहा गया है कि बुखार एवं अन्य परेशानी दूर होने तक नियमित दवाएं लेते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed