{"_id":"5cd9a99dbdec2207532a59ba","slug":"71557768605-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि विद्या मंदिर में गुरु पूजन कर मनाया मातृदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि विद्या मंदिर में गुरु पूजन कर मनाया मातृदिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विश्व शांति बैनर के तले मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से समा बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। साथ ही जीवन में मां की महत्ता और उपयोगिता के बारे में बताया। शिक्षिका कमला बोहरा और ध्यान शिक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने मां को प्रथम गुरु बताया।
प्रधानाचार्या श्यामाश्री विश्वास ने माताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चे के चरित्र निर्माण में माताओं की विशेष भूमिका होती है। इस मौके पर विद्यालय में कुर्सी दौड़ का भी आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी और केजी के छात्र-छात्राओं की माताओं ने प्रतिभाग किया।
दौड़ में सोनिया भट्ट, अश्विनी शर्मा, विमला चैसर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। नर्सरी के रुद्र ठगुराठी, एलकेजी के मृदुल धामी, यूकेजी के यामिनी धामी को कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया। इस मौके पर विद्यालय स्टॉफ और अभिभावक मौजूद रहे।