फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गंगोलीहाट के मतदाताओं ने किया युवाओं पर भरोसा

गंगोलीहाट के मतदाताओं ने किया युवाओं पर भरोसा

Tue, 20 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट के मतदाताओं ने किया युवाओं पर भरोसा
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के मतदाताओं ने युवा प्रत्याशियों पर अपना भरोसा जताया है। नगर पंचायत में अध्यक्ष से लेकर सभी सदस्य युवा हैं। हनेरा वार्ड से विजयी रहे संजय बोरा सबसे कम उम्र 26 वर्ष के सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में पहली बार गठित हुई गंगोलीहाट नगर पंचायत में युवा विमल रावल अध्यक्ष पद पर काबिज हुए थे। इस बार भी नगर पंचायत की कुर्सी पर काबिज होने वाली पहली महिला नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक युवा हैं। इसके अलावा सातों वार्डों में युवा ही चुने गए हैं। हनेरा वार्ड से संजय बोरा सदस्यों में विजयी होने वाले सबसे कम उम्र के सभासद हैं।
विज्ञापन


संजय बोरा 325 मत लेकर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश जोशी को 121 मतों से हराया। संजय बोरा 26 वर्ष के युवा हैं। पूर्व में छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। इसी वर्ष उन्होंने राजनीतिक शास्त्र से एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका कहना है कि वह अपने वार्ड में रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष- जयश्री पाठक।
सदस्य- प्रभा कोहली, बहादुर राम, संजय बोरा, मोहन सिंह, कविता बिष्ट, नीरज रावल, राजेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed