{"_id":"5bcb6a7dbdec22693a663863","slug":"71540057725-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। मौसम ने मंगलवार को फिर करवट बदली। मुनस्यारी की चोटियों में हिमपात, जबकि मुनस्यारी, अस्कोट में तेज गरज के साथ बारिश हुई। इससे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान मुनस्यारी की चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार, नागनीधूरा, सिदमखान के अलावा खलियाटॉप, बलाती, भुजानी में भी बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई। चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश से ठंड में काफी बढ़ोतरी हो गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। पूरे क्षेत्र में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
उधर, धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का असर सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने से निचली घाटियों में भी पड़ने लगा है। जिला मुख्यालय में भी सुबह के समय अधिक ठंड महसूस की गई। लगभग नौ बजे बादल छंटने के बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। इसके बाद अपरान्ह बाद जिला मुख्यालय में बारिश हुई।
विज्ञापन
तापमान पिथौरागढ़
अधिकतम- 18 डिग्री
न्यूनतम - 12 डिग्री
.............
तापमान मुनस्यारी
अधिकतम -12 डिग्री
न्यूनतम - 6 डिग्री