{"_id":"5ba527ec867a557e9f67cd73","slug":"71537550316-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से मिला संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से मिला संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पूर्व में घोषित चारों जिलों का प्रतिनिधिमंडल डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला। प्रतिनिधिमंडल के साथ गए प्रतिनिधियों ने जिलों के गठन का मामला राजस्व परिषद को भेजने का विरोध किया। सीएम ने जिले बनाने का भरोसा दिलाया।
विधायक चुफाल के नेतृत्व में रानीखेत विधायक करन माहरा, कोटद्वार के हरक सिंह रावत, यमुनोत्री के केदार सिंह रावत समेत संयुक्त मोर्चा का 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अव्वल चंद्र कुमाई ने कहा कि पूर्व में जिलों की घोषणा कर शासनादेश जारी कर दिया।
अब विधानसभा में वित्त मंत्री बयान देते हैं कि जिलों के गठन का मामला राजस्व परिषद को भेजा जा रहा है। सीएम ने कहा कि जिलों का मामला कहां लटका है, इसका परीक्षण कराया जाएगा। बाद में मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक कर कहा कि जब तक जिलों में डीएम, एसपी की तैनाती नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, जिले की मांग को लेकर वर्किंग कमेटी का आंदोलन 15वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी राजेंद्र बोरा, रवींद्र बोरा, चेतन साही, ललित भंडारी, माही बोरा, पवन वर्मा, विजेंद्र रावत समेत एक दर्जन से अधिक युवा धरने पर बैठे।