{"_id":"5b05a9044f1c1bd3408b7410","slug":"71527097604-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई की सीडीएम, पासबुक एंट्री मशीन एक माह से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई की सीडीएम, पासबुक एंट्री मशीन एक माह से खराब
Updated Wed, 23 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एसबीआई की सीडीएम और पासबुक एंट्री मशीन पिछले एक माह से खराब पड़ी है। इसके चलते कई उपभोक्ताओं को बैंक की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नतीजतन बैंक शाखा में उपभोक्ताओं को लंबी कतार लगानी पड़ रही है।
नगर के सिमलगैर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में एक वर्ष पहले कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) और दो पासबुक एंट्री मशीन लगाई गई थी। इससे बैंक बंद होने के बाद भी आपात हाल में लेनदेन में आसानी हो रही थी। इस मशीन से एक दिन में किसी भी खाते में 49900 रुपये की धनराशि भेजी जा सकती है। साथ ही इस मशीन से 40 हजार रुपये की निकासी भी की जा सकती है।
दूसरी ओर पासबुक एंट्री मशीन से खाताधारकों को खुद ही पासबुक अपडेट करने की सुविधा मिल रही थी, लेकिन पिछले एक माह से दोनों मशीनें खराब पड़ी हैं। इस कारण खाताधारकों को लेनदेन के साथ ही पासबुक एंट्री के लिए शाखा में कतार लगानी पड़ रही है। शाखा के लेखाकार संजय मिश्रा ने बताया कि सीडीएम मशीन का पार्ट खराब है। मरम्मत के बाद शनिवार से सेवा सुचारु हो जाएगी। पासबुक एंट्री मशीनों की भी मरम्मत कराई जाएगी।