{"_id":"5b05a8f34f1c1bde408b75cb","slug":"71527097587-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बर्तनों के साथ लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बर्तनों के साथ लोगों का प्रदर्शन
Updated Wed, 23 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लिंठ्यूड़ा वार्ड के घंटाकरण में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आया है। इससे नाराज क्षेत्रवासियों ने बुधवार को खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में घंटाकरण में एकत्र क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान की नाकामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पिछले कई दिनों से घरों के नल सूखे हैं। नौलों, धारों और स्टैंडपोस्टों से पानी ढोना पड़ रहा है। बमुश्किल पीने के पानी का इंतजाम हो पा रहा हैं। पानी न होने से पूरी दिनचर्या ही अस्तव्यस्त हो गई है। कहा कि इतने दिनों से पानी नहीं आ रहा है, लेकिन विभाग को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
इधर, प्रदर्शन की सूचना पर जल संस्थान के अभियंता मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने जल्द ही पेयजल आपूर्ति और क्षेत्र में नई लाइनें बिछाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सुभाष पुनेड़ा, जेसी शर्मा, दीपक कापड़ी, रमेश पुुनेड़ा, प्रकाश पुनेड़ा, मोहन जोशी, कमला, आबिदा, सलमा, शांति, रीता, रेशमा, रेनू आदि थे।