फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाली प्रधानमंत्री के भारत दौरे से जगी उम्मीदें

नेपाली प्रधानमंत्री के भारत दौरे से जगी उम्मीदें

Fri, 06 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नेपाली प्रधानमंत्री के भारत दौरे से जगी उम्मीदें
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली की भारत यात्रा से बैतड़ी जिले के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि उनकी भारत यात्रा से पंचेश्वर बांध परियोजना को गति मिलेगी।
विज्ञापन


भारत-नेपाल की सीमा का विभाजन करने वाली महाकाली नदी पर पंचेश्वर बांध बनाने की चर्चा बहुत लंबे समय से चल रही है। हाल ही में नेपाल में हुए चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है। प्रचंड बहुमत की सरकार के प्रधानमंत्री केपी ओली की भारत यात्रा से बैतड़ी जिले के लोगों को बहुत आशा है। 1995 से लगातार चर्चा में रही परियोजना के बनने से 6480 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।
विज्ञापन


पंचेश्वर गांवपालिका के अध्यक्ष गोरख बहादुर चंद ने बताया कि पंचेश्वर योजना के काम को जल्दी आगे बढ़ाना चाहिए। उनका कहना है कि यह योजना केवल बैतड़ी जिले के विकास ही नहीं, क्षेत्र संख्या सात के विकास के लिए भी जरूरी है। शिवनाथ गांवपालिका के अध्यक्ष कर्ण सिंह साउथ मानते हैं कि इस बार नेपाल में स्थायी सरकार आ चुकी है। नेपाल के प्रधानमंत्री को अपने इस दौरे में पंचेश्वर बांध से संबंधित सभी औपचारिकता को पूरा कर काम को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed