{"_id":"5ac7accd4f1c1b9a618b5bcf","slug":"71523035341-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली प्रधानमंत्री के भारत दौरे से जगी उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली प्रधानमंत्री के भारत दौरे से जगी उम्मीदें
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली की भारत यात्रा से बैतड़ी जिले के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि उनकी भारत यात्रा से पंचेश्वर बांध परियोजना को गति मिलेगी।
भारत-नेपाल की सीमा का विभाजन करने वाली महाकाली नदी पर पंचेश्वर बांध बनाने की चर्चा बहुत लंबे समय से चल रही है। हाल ही में नेपाल में हुए चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है। प्रचंड बहुमत की सरकार के प्रधानमंत्री केपी ओली की भारत यात्रा से बैतड़ी जिले के लोगों को बहुत आशा है। 1995 से लगातार चर्चा में रही परियोजना के बनने से 6480 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।
पंचेश्वर गांवपालिका के अध्यक्ष गोरख बहादुर चंद ने बताया कि पंचेश्वर योजना के काम को जल्दी आगे बढ़ाना चाहिए। उनका कहना है कि यह योजना केवल बैतड़ी जिले के विकास ही नहीं, क्षेत्र संख्या सात के विकास के लिए भी जरूरी है। शिवनाथ गांवपालिका के अध्यक्ष कर्ण सिंह साउथ मानते हैं कि इस बार नेपाल में स्थायी सरकार आ चुकी है। नेपाल के प्रधानमंत्री को अपने इस दौरे में पंचेश्वर बांध से संबंधित सभी औपचारिकता को पूरा कर काम को आगे बढ़ाना चाहिए।