फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहने का एलान

मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहने का एलान

Tue, 27 Mar 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहने का एलान

विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य कैबिनेट के फैसले के खिलाफ आंदोलन कर रहे वनकर्मियों ने मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है। वनकर्मियों ने सरकार पर उनके हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया और मांग पूरी होने तक आंदोलन में अडिग रहने का एलान किया।


सोमवार को तीसरे दिन भी वन बीट अधिकारी संघ के बैनर तले वनकर्मियों की हड़ताल जारी रही। वनकर्मियों ने रेंज कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार उनके हितों की उपेक्षा कर रही है। सालों से विभाग की सेवा कर रहे कर्मी पदोन्नति की राह देख रहे हैं। पदोन्नति देने के बजाय सरकार सीधी भर्ती से पद भरना चाहती है। इससे कर्मियों के लिए पदोन्नति के मौके घट जाएंगे। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द मांग न मानी तो 27 मार्च से बेमियादी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस दौरान कैलाश चंद्र, कैलाश सिंह, भावना धामी, दीपक कुमार, कुलदीप कुमार, योगेश पांडे, लालमणि जोशी, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed