{"_id":"5a96e49e4f1c1bb1208bbd4c","slug":"71519838366-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर से संघर्ष में तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर से संघर्ष में तेंदुए की मौत
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जंगली सुअर से संघर्ष में एक तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए का शव जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर पंचेश्वर में मिला। वन विभाग की टीम ने शव कब्जे में ले लिया है।
बुधवार दोपहर एक बजे एसएसबी ने वन विभाग को पंचेश्वर पैदल पुल के पास एक मृत तेंदुए की सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने शव कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल आबादी से 100 मीटर दूर था। मौके पर वन्य जीवों के बीच संघर्ष के निशान भी मिले। इसके बाद वन कर्मी शव को मुख्यालय रेंज हाउस ले आए।
रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि मृत तेंदुआ नर है और उम्र डेढ़ से दो वर्ष के बीच है। शरीर पर संघर्ष के गहरे घाव मिले हैं। स्थानीय लोगों ने देर रात जंगली सुअर और तेंदुए के बीच आपसी संघर्ष की आवाजें सुनी थी। स्थानीय लोगों के बयानों और मौके की परिस्थितियों के आधार पर वन विभाग ने वन्य जीवों के आपसी संघर्ष में तेंदुए के मारे जाने की आशंका जताई है। रेंजर ने बताया कि बृहस्पतिवार को तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।