{"_id":"5a9590fe4f1c1bbb218b557c","slug":"71519751422-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ की नेहा को लुधियाना में स्वर्ण पदक मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ की नेहा को लुधियाना में स्वर्ण पदक मिला
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वड्डा निवासी प्रदीप खर्कवाल और पार्वती खर्कवाल की बेटी नेहा खर्कवाल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना से स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। नेहा ने एमएससी फूड टेक्नालॉजी विषय में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय को टॉप किया।
21 फरवरी को लुधियाना में आयोजित समारोह में नेहा को यह सम्मान मिला। नेहा ने फूड टेक्नालॉजी में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी किया था। वहां पर उनको रजत पदक मिला था। इस समय वह कृषि विश्वविद्यालय आणद गुजरात से पीएचडी कर रही हैं। प्रतिभा की धनी नेहा ने इंटर तक की शिक्षा यहां सोरवैली पब्लिक स्कूल से हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, पूर्व विधायक मयूख महर आदि ने खुशी जताई है।