{"_id":"5a60d73b4f1c1b60268b53b6","slug":"71516295995-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया पर लगे सभी मुकदमे वापस लिए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोगड़िया पर लगे सभी मुकदमे वापस लिए जाएं
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया पर लगाए गए सभी मुकदमे वापस लेने और तोगड़िया का सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बजरंग दल, विहिप और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि हिंदू समाज को जागृत करने में लगे तोगड़िया के खिलाफ गुजरात पुलिस ने जो व्यवहार किया वह निंदनीय है और इसकी जांच होनी चाहिए।
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की ओर से डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि तोगड़िया के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा पुख्ता बनाया जाए। साथ ही तोगड़िया को गिरफ्तार करने जाने वाली टीम की जांच की जाए और यह भी पता लगाया जाए कि वह किसके इशारे पर काम कर रहे थे।
चेतावनी दी गई कि यदि इस मामलों का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक कनक उपाध्याय, बजरंग दल जिला संयोजक सोनम पांडे, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश पांडे, हरीश कुमार, विजय भट्ट, सुरजीत सोडी, सुरेश बजरंगी, प्रकाश ठकुराठी आदि शामिल थे।