फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अनवाल समुदाय समिति के संस्थापक का निधन

अनवाल समुदाय समिति के संस्थापक का निधन

Thu, 18 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अनवाल समुदाय समिति के संस्थापक का निधन
धारचूला (पिथौरागढ़)। अनवाल समुदाय उत्थान समिति के संस्थापक पावर सिंह बिष्ट ‘भक्त जी’ का निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास में पहुंचे। विधायक हरीश धामी, कैलाश रावत, नगर पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, रं कल्याण संस्था के अशोक नबियाल, देवकृष्ण फकलियाल, रूकुम बिष्ट, जीवन बिष्ट आदि ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन


सीमांत के तांकुल गांव के मूल निवासी पावर सिंह बिष्ट आजीवन ब्रह्मचारी रहे और क्षेत्र के गरीबों के हकों के लिए 45 वर्षों तक संघर्ष करते रहे थे। सीमांत के सामान्य जाति के गरीबों को आरक्षण दिलाने के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। जनजाति लोगों की तरह माइग्रेशन कर भेड़पालन करने वाले अनवाल समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर उनकी अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल कई बार दिल्ली तक गया।
विज्ञापन


सीमांत के अनवाल समुदाय के विकास के लिए उन्होंने सीमांत अनवाल समुदाय उत्थान समिति का गठन किया और अनवाल समुदाय के सांस्कृतिक उत्थान, भाषा बोली एवं रीति रिवाज के संरक्षण के लिए कई कार्य किए। उनके करीबी एवं अनवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट और नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम तक वे स्वस्थ थे, लेकिन रात में किसी समय उनका निधन हो गया। पावर सिंह बिष्ट आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्म कुमारी से जुडे़ रहे और समय-समय पर आध्यात्मिक प्रवचन कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed