{"_id":"5a452e624f1c1b4e718bbc24","slug":"71514483298-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिकार्जुन स्कूल को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिकार्जुन स्कूल को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ऑल इंडिया सिटिजंस डेवलपमेंट सेंटर औरंगाबाद ने कला, लेखन और निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मल्लिकार्जुन स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित किया है। औरंगाबाद का यह केंद्र विभिन्न विद्यालयों में छात्रों की परीक्षा के आयोजन के बाद यह परिणाम घोषित करता है। सेंटर द्वारा आयोजित परीक्षा में विद्यालय के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया था। इसका परिणाम 26 दिसंबर को घोषित किया गया।
प्रधानाचार्य राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के हितेश कुमार और आनंदवर्धन को कला रत्न पुरस्कार, दीपांशु, दर्शिता द्विवेदी, श्रेया, प्राची पांडेय को कलाश्री पुरस्कार दिया गया है। विद्यालय के छात्रों द्वारा इसी तरह के अन्य आयोजन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें औरंगाबाद के ऑल इंडिया सिटिजंस डेवलपमेंट सेंटर ने सर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया है।
विद्यालय की अध्यापिका रेनू बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका का पुरस्कार भी दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक रचना जोशी और उप प्रधानाचार्य दीपिका जोशी ने परीक्षा में सफल सभी छात्रों को बधाई दी।