{"_id":"5a0c76a24f1c1bec538bd53d","slug":"71510766242-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन नहीं मिले
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उज्ज्वला योजना के तहत रसोईगैस कनेक्शन लेने के लिए यहां गैस कार्यालय पहुंचे कई पात्रों को निराश लौटना पड़ा। इस तहसील के बड़ेत, पुरानाथल, कालासिल, खनात, भटीगांव, पुंगराऊं घाटी से आए लोगों को गैस कार्यालय ने आवेदनों में कई प्रकार की आपत्ति लगाकर लौटा दिया।
उपभोक्ताओं ने बताया कि जब से प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना शुरू की है तब से लगातार आवेदन पत्र जमा करते आ रहे हैं। कभी सूची में नाम शामिल नहीं किया गया तो कभी सूची में दर्ज नाम गलत कर दिए गए। हर बार गैस कार्यालय से यही कहा जाता है कि अगले महीने कनेक्शन मिल जाएगा। बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग सुबह दस बजे से अपरान्ह तीन बजे तक इंतजार करते रहे, लेकिन किसी को भी कनेक्शन नहीं मिल पाया।
उपभोक्ता वीरेंद्र कुमार, हरीश राम, शंकर राम आदि ने जब गैस प्रबंधक हेम पंत से बात की तो उनको दो महीने बाद रसोईगैस का कनेक्शन देने का आश्वासन मिला। इस तरह की टालमटोल से उपभोक्ता नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर रसोईगैस का कनेक्शन नहीं दिया गया तो वह गैस आफिस के सामने धरने पर बैठ जाएंगे।