{"_id":"59f8b05a4f1c1b7a548ba1e1","slug":"71509470298-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, सरदार पटेल की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, सरदार पटेल की जयंती मनाई
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/डीडीहाट। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन संघर्षों को याद किया गया।
कांग्रेस के जिला कार्यालय हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की एक ऐसी प्रधानमंत्री थी जिन्होंने देश को अपने पैरों पर खड़ा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप मजबूत हुआ। कार्यक्रम का संचालन दीनू कापड़ी ने किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, दीपक लुंठी, चंद्रशेखर महर, नगेंद्र महर, राजेश शर्मा, गज्जी वल्दिया, हीरा सिंह बिष्ट, गोपाल सती आदि मौजूद थे।
डीडीहाट में प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में ललित भंडारी, चंचल सिंह चौहान, आनंद बल्लभ ओझा, प्रकाश बोरा, तनुज पाल, दान सिंह खड़ायत, रघुनाथ सिंह चौहान, डिगर सिंह बोरा आदि मौजूद थे।