{"_id":"59a2fde54f1c1bde7d8b473a","slug":"71503854053-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल दिवस पर सम्मानित होंगे खिलाड़ी और प्रशिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल दिवस पर सम्मानित होंगे खिलाड़ी और प्रशिक्षक
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल दिवस पर जिला खेल कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय अंतरविश्वविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले 17 खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में बॅाक्सर कवींद्र बिष्ट, कमला बिष्ट, कृष्णा थापा, बबीता बिष्ट, हॉकी खिलाड़ी कंचन परिहार, प्राची उप्रेती, ताइक्वांडो खिलाड़ी सुरेश दानू, करिश्मा बिष्ट, हिमेश कठायत, दीक्षा वर्मा, ललित धामी, विनय आर्या, रजनी महर, हर्षित पंत, फुटबॉलर जयन वर्मा, कराटे खिलाड़ी जितेंद्र धामी और बैडमिंटन खिलाड़ी वरुण जोशी शामिल हैं।
खेल प्रशिक्षकों में कैप्टन धरम चंद, कृष्ण सिंह महर, भाष्कर भट्ट, लीलावती जोशी, यतीष ओझा, मनोज रावत, अनिल नगरकोटी और धरम सिंह बिष्ट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी और प्रशिक्षक का नाम इस सूची में शामिल होने से रह गया हो तो वह 28 अगस्त तक अपने प्रमाणपत्रों के साथ नाम अंकित करा सकता है। सम्मान समारोह 29 अगस्त को अपरान्ह चार बजे से पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।