फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   65.02 percent. voting. place. six civic bodies. Pithoragarh.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के छह निकायों में 65.02 फीसदी हुआ मतदान

Fri, 24 Jan 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 24 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
65.02 percent. voting. place. six civic bodies. Pithoragarh.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के छह निकायों में मतदान संपन्न हुआ। सभी निकायों में 65.02 फीसदी मतदाता मतदान के लिए घरों से निकले। डीडीहाट में सबसे अधिक 72.36 तो मुनस्यारी में सबसे कम 64.25 फीसदी मतदान हुआ। पिथौरागढ़ नगर निगम में 63.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद छह निकायों में चुनावी मैदान में डटे 297 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है जो एक दिन बाद बाहर निकलेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीमांत जिले के नगर निगम पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग नगर पालिका और मुनस्यारी नगर पंचायत में नगर की सरकार चुनने के लिए मतदान हुआ। जिले के 88 मतदान केंद्रों में ठीक आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दौर में मतदान धीमा रहा। 10 बजे तक 10.82 प्रतिशत मतदाता मतदान के लिए घरों से निकले। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान ने रफ्तार पकड़ी। दोपहर 12 बजे तक 25.24 प्रतिशत मतदाता बूथों तक पहुंचे और मतदान कर नगर की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाई। दो बजे तक 41.02 प्रतिशत तो चार बजे तक 55.34 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। शाम पांच बजे बाद भी जिले के 22 बूथों में मतदान जारी रहा और यहां मतदाताओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन

समाप्ति पर जिले भर में 65.02 प्रतिशत मतदाताओं ने नगर की सरकार चुनने के लिए वोट दिया। डीडीहाट में सबसे अधिक 72.36 प्रतिशत तो मुनस्यारी में सबसे कम 64.25 प्रतिशत मतदान हुआ। पिथौरागढ़ नगर निगम में 63.20प्रतिशत, गंगोलीहाट में 71.21, धारचूला में 66.88, बेड़ीनाग में 66.96, मुनस्यारी में 64.25 प्रतिशत मतदाता वोट देने घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान को लेकर युवा, महिला और बुजुर्ग मतदाताओं ने भी खासा उत्साह दिखाया। मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार लगी रही। उन्होंने उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाते हुए जिले के छह निकायों में मेयर, अध्यक्ष के 36 जबकि पार्षद और सभासद के 261 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है जो मतपेटी में कैद हो गया है। अब प्रत्याशियों और मतदाताओं को मतगणना तिथि का इंतजार है। मतदाताओं ने अपने वोट की चोट से किसी किस्मत संवारी है और किसे नकारा है इस पर अंतिम निर्णय 25 जनवरी को होगा। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने नगर के सभी बूथों का निरीक्षण कर हालातों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है।
रई बूथ में निर्वाचन कर्मियों के पास पूरी मतदाता सूची नहीं
पिथौरागढ़। रई बूथ में मतदान संपन्न कराने पहुंचे निर्वाचन कर्मियों के पास पूरी मतदाता सूची उपलब्ध नहीं हुई। मामला तब खुला जब मतदाता मतदान के लिए अभिकर्ताओं से मतदाता क्रमांक लेकर मतदान केंद्र पहुंचे। निर्वाचन कर्मियों के पास उपलब्ध सूची का अंतिम पन्ना गायब मिला तो उनमें अफरा-तफरी फैल गई। निर्वाचन कर्मियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क पर संशोधित मतदाता सूची मंगाई तब जाकर मतदाता मतदान कर सके।

पुरानी बाजार वार्ड में 15 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान
पिथौरागढ़। पुरानी बाजार वार्ड में उर्दू मीडियम विद्यालय में बने बूथ में 15 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। दरअसल निर्वाचन कर्मियों ने मतदान शुरू कराने से पहले मतपेटी की सील खोलनी चाही तो वह नहीं खुली। किसी तरह इस समस्या का समाधान किया गया। ऐसे में मतदान शुरू होने से देरी हो गई और मतदाताओं को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।

कुमौड़ बूथ में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प, मौके पर पहुंची पुलिस
पिथौरागढ़। नगर निगम के चुनाव में कुमौड़ बूथ पर कांग्रेस और इसी पार्टी की बागी निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हुई। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अंजू लुंठी ने जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने उनके अभिकर्ताओं के साथ अभद्रता की और उनकी कुर्सियां तक नहीं लगाने दी जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बूथ पर पुलिस फोर्स भेजी गई और मामला शांत हुआ। मामला शांत होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। डीएम विनोद गोस्वामी ने भी बूथ का निरीक्षण किया।


बूथों में दौड़ते रहे प्रत्याशी
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव ने प्रत्याशियों को पहले प्रचार के लिए घर-घर दौड़ाया तो मतदान के दिन वे बूथों में दौड़ते रहे। अपने बूथों में मतदान के बाद प्रत्याशी अपने निकाय क्षेत्र के अन्य बूथों में पहुंचकर मतदाताओं के बीच अपनी मौजूदगी दिखाते रहे। प्रत्याशी अपने अभिकर्ताओं ने अपनी स्थित के बारे में जानकारी जुटाते रहे। मतदान समाप्ति के बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों और अभिकर्ताओं के साथ जीत-हार के गुणा-भाग में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed