फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   64.92 percent voting in four development blocks of Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के चार विकासखंडों में 64.92 फीसदी मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
64.92 percent voting in four development blocks of Pithoragarh
बिण विकासखंड के मड़खड़ायत बूथ में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की कतार। स्रोत : ग्रामीण 
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के बिण, मूनाकोट, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में दूसरे चरण का पंचायत चुनाव संपन्न हुआ। मौसम का साथ मिला और चारों विकासखंड में 64.92 फीसदी मतदाता घरों से निकले और मतदान किया। मतदान पूरा होते ही ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के 1509 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद हो गया। पहले चरण में 64.09 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

मतदाताओं ने कहा कि हमने लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ ही विकास के नाम पर वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब हमारे नेता और जनप्रतिनिधि हमारे क्षेत्र के विकास में भागीदार बनेंगे। जिले के बिण, मूनाकोट, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग विकासखंडों की 362 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, 154 सीटों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य और 18 सीटों पर जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए सोमवार को सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

सुबह खराब मौसम ने मतदाताओं और निर्वाचन आयोग की चिंता बढ़ा दी थी। बारिश की संभावना को देखते हुए शुरुआती दो घंटे में सिर्फ 12.32 प्रतिशत मतदाता वोट देने बूथों तक पहुंचे। मौसम का साथ मिला और बारिश नहीं हुई तो मतदाताओं ने मतदान केंद्र पहुंचने में उत्साह दिखाया। मतदान ने रफ्तार पकड़ी और दोपहर 12 बजे तक 28.37 फीसदी मतदाता गांव की सरकार चुनने बूथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक 43 फीसदी मतदान हुआ और मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार लगी रही। अगले दो घंटे में मतदाताओं की केंद्रों पर भीड़ जुुटी तो शाम चार बजे तक मत प्रतिशत बढ़कर 57.37 प्रतिशत पहुंच गया। निर्धारित समय शाम पांच बजे तक अधिकतर बूथों में मतदान समाप्त हो गया था जबकि बेड़ीनाग के उडियारी बूथ पर 104 मतदाता बारिश के बीच छाता ओढ़कर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। निर्धारित समय से पहले बूथ पहुंचे सभी मतदाताओं को मतदान का मौका मिला और यहां करीब सात बजे मतदान संपन्न हुआ। दूसरे चरण में जिले के चारों विकासखंडों में 64.92 फीसदी मतदान हुआ जो पहले चरण की अपेक्षा कुछ अधिक रहा।
इन विकासखंडों में मतदाताओं ने अपने वोट से 362 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 943 उम्मीदवारों, 98 क्षेत्र पंचायत सीट पर 444 और 18 जिला पंचायत सीट पर मैदान में डटे 98 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटी में कैद किया है। इन विकासखंडों में 56 सीटों पर जिला पंचायत सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही तय हो चुका है। मतदान पूरा होते ही निर्वाचन आयोग ने राहत की सांस ली। उधर प्रत्याशी गुणा-भाग और जीत-हार के आंकड़े लगाने में जुट गए हैं। किस प्रत्याशी को जीत मिलेगी और किसे मतदाताओं ने नकारा है इसका फैसला 31 जुलाई को मतगणना के बाद हो जाएगा। संवाद

कई पोलिंग पार्टियां पहुंची स्ट्रांग रूम
पिथौरागढ़। चारों विकासखंडों में 418 पोलिंग पार्टियों ने चुनाव संपन्न कराया। निर्विवाद चुनाव संपन्न होने से मतदान कर्मियों के साथ ही प्रशासन को राहत मिली है। सभी विकासखंडों में अधिकतर पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराकर देर रात स्ट्रांग रूम वापस लौटीं। बैलेट बॉक्स जमा कराकर मतदान कर्मियों ने राहत की सांस ली।
चारों विकासखंडों में मतदान की स्थिति
विकासखंड मत प्रतिशत
बिण 71.50
मूनाकोट 68.98
गंगोलीहाट 59.48
बेड़ीनाग 61.14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed